Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

डीजे मामले में आवाज का नमूना लेने के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे अभिषेक बनर्जी

नोटिस में अभिषेक बनर्जी को आगामी मंगलवार को आवाज का नमूना देने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है

25 Jun 2026

डीजे मामले में आवाज का नमूना लेने के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी डीजे बजाने को लेकर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मामले में अपराध अन्वेषण विभाग द्वारा उनकी आवाज का नमूना लेने की प्रक्रिया के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचे हैं। उन्होंने अदालत में कहा कि जब वह पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि संबंधित आवाज उनकी ही है, तो फिर आवाज का नमूना एकत्र करने की आवश्यकता क्यों है।
डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से उनके अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने गुरुवार को न्यायमूर्ति कौशिक चंद का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया। न्यायमूर्ति ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी और मामले की अगली सुनवाई आगामी सोमवार को निर्धारित की है।
विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी पर डीजे बजाने को लेकर कथित विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इस संबंध में साल्टलेक में उनके खिलाफ साइबर अपराध की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विधाननगर अदालत ने अपराध अन्वेषण विभाग को 30 जून को मजिस्ट्रेट और विधि विज्ञान विशेषज्ञ की मौजूदगी में अभिषेक बनर्जी की आवाज का नमूना लेने की अनुमति दी थी। विभाग की ओर से बुधवार रात इस संबंध में नोटिस देने के लिए उनके कालीघाट स्थित आवास पर भी जाया गया था।
नोटिस में अभिषेक बनर्जी को आगामी मंगलवार को आवाज का नमूना देने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। अपराध अन्वेषण विभाग ने मंगलवार को ही विधाननगर अदालत में आवाज का नमूना लेने की अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उच्च न्यायालय पहुंचे अभिषेक बनर्जी
नोटिस में अभिषेक बनर्जी को आगामी मंगलवार को आवाज का नमूना देने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News